जलपाईगुड़ी, ०१ जून (सिलीगुड़ी क्रॉनिकल) – गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को जलपाईगुड़ी के सरकारी स्कूल फिर से खुल गए। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में पढ़ाई की शुरुआत की गई।
दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। जलपाईगुड़ी के सोनाउल्ला प्राथमिक विद्यालय में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में कतारबद्ध होकर खड़े हुए और एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गाया।
प्रार्थना सभा के बाद नियमित कक्षाएं शुरू हुईं। लंबे ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय लौटे विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

