राजगंज, ०३ जून (सिलीगुड़ी क्रॉनिकल) – बाबा लोकनाथ ब्रह्मचारी का १३६वां तिरोधान दिवस बुधवार को राजगंज ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अकारीगाछ बनभासा आदि लोकनाथ मंदिर और अकारीगाछ लोकनाथ मिशन में सुबह से विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिनभर विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर समारोह में भाग लिया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
भवतोष दत्ता ने बताया कि इस अवसर को लेकर पिछले तीन दिनों से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जबकि मंगलवार मुख्य उत्सव का दिन था। उन्होंने कहा कि मंदिर में आयोजित वार्षिक पूजा अब अपने ४४वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

