मंगलवार, जून 2, 2026
होमआरोग्य और स्वस्थतामरीज सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में बड़ी...

मरीज सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में बड़ी तैयारी

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में मरीज सेवाओं, आधारभूत ढांचे, नाइट शेल्टर, पार्किंग समस्या और दलालों पर रोक को लेकर अहम बैठक हुई।

- Advertisement -

सिलीगुड़ी, २५ मई (सिलीगुड़ी क्रॉनिकल) – सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में मरीज सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष, एसडीओ, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल प्रबंधन और मरीज सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मरीजों और उनके परिजनों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। मरीजों के परिजनों के लिए नाइट शेल्टर की व्यवस्था, अस्पताल परिसर में पार्किंग समस्या, दलालों के प्रभाव को कम करना और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक के बाद विधायक शंकर घोष ने कहा कि सिलीगुड़ी जिला अस्पताल को मरीज सेवाओं के मामले में राज्य के बेहतरीन अस्पतालों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मौजूदा समस्याओं की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द दूर करने की पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के आधारभूत ढांचे में सुधार और मरीजों के परिजनों के लिए नाइट शेल्टर की व्यवस्था को लेकर विशेष कदम उठाए जाएंगे। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- Advertisement -

बैठक में अस्पताल परिसर में बड़े सूचना बोर्ड लगाने का भी फैसला लिया गया, जिनमें जरूरी दिशा-निर्देश और नियम लिखे होंगे। इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों की शिकायतें और सुझाव लेने के लिए अस्पताल में शिकायत पेटी भी लगाई जाएगी।

- Advertisement -
Sk Sahiluddin
Sk Sahiluddinhttps://www.siligurichronicle.com
Sk Sahiluddin is a seasoned journalist and media professional with a passion for delivering accurate and impactful news coverage to a global audience. As the Editor of Siliguri Chronicle, he plays a pivotal role in shaping the editorial direction and ensuring the highest journalistic standards are upheld.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular